
सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने राहतगढ़ विकास खंड की सीहोरा में सरगम गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा कर एवं गौ माता को घास और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर सरगम सहायता समूह प्रीति राजपूत, संध्या राजपूत, सरोज सुलोचना, अशोक रानी, लीला पटेल, राधा प्रजापति, क्रांति प्रजापति, एसडीएमसी रोहित वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ एस के प्रजापति, पशु चिकित्सा विभाग उपसंचालक एस एन सोनी, डॉक्टर नितेश शाह, आजीविका मिशन की ओर से अनूप तिवारी, विकासखंड प्रबंधक अभिषेक ठाकुर, मनीष किलेदार, अभिषेक टुंडेल, ग्राम पंचायत सचिव महादेव दुबे, गौ सेवक चतुर सिंह सहित अन्य ग्रामवासी एवं अधिकारी मौजूद थे।
श्री सुचारी ने कहा कि सभी को गौमाता की सेवा और गौपालन करना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। गौमाता अपने बछड़े के साथ हम सबका भी ध्यान रखती हैं। संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि गौशाला में निजी घरेलू बिजली के बिल की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की गौशाला में प्रत्येक सप्ताह गोवंश का चेकअप किया जावे एवं टीकाकरण भी करें।कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने गौशाला के सेवादारों को शाल श्री फल देकर सम्मान किया।गौ-शालाओं में प्रत्येक पशु पर प्रत्येक दिन के हिसाब से ₹40 की राशि प्राप्त हो रही है इनको और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए आप सभी लोग प्रयास करें और विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने सरगम स्व सहायता समूह की महिला पदाधिकारी से गौशाला संचालन के संबंध में सभी जानकारी प्राप्त की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
