
बालाघाट, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) री-एग्जाम 2026 का आयोजन शनिवार 21 जून को बालाघाट जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए कुल 3112 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2783 उपस्थित तथा 329 अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 89.43 प्रतिशत दर्ज की गई।
*केंद्रवार उपस्थिति विवरण:*
– *सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय:* 600 में से 509 उपस्थित, 91 अनुपस्थित – 84.83%
– *शासकीय कन्या उत्कृष्ट उ.मा.वि. बुढ़ी:* 232 में से 214 उपस्थित, 18 अनुपस्थित – 92.24%
– *शासकीय कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज:* 240 में से 226 उपस्थित, 14 अनुपस्थित – 94.17%
– *शासकीय एमएलबी विद्यालय:* 480 में से 424 उपस्थित, 56 अनुपस्थित – 88.33%
– *शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज:* 240 में से 220 उपस्थित, 20 अनुपस्थित – 91.67%
– *शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय:* 480 में से 403 उपस्थित, 77 अनुपस्थित – 83.96%
– *पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भरवेली:* 360 में से 336 उपस्थित, 24 अनुपस्थित – 93.33%
– *जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय:* 480 में से 451 उपस्थित, 29 अनुपस्थित – 93.96%
जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की सतत निगरानी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
