सीतारमण यात्रा रोक लौट रही हैं स्वदेश

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) कश्मीर के पलहगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के कारण अमेरिका और पेरू की 10 दिवसीय यात्रा पर गई केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी यात्रा को बीच में स्थगित कर स्वदेश लौट रहीं हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही रोककर भारत आ रही हैं। इस कठिन और दुखद समय में वे हमारे लोगों के साथ रहने के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से भारत आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कल हुए इस आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गये थे।

Next Post

पुतिन ने पहलगाम हमले पर जतायी संवेदना

Wed Apr 23 , 2025
माॅस्को, (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में अनेक लोगों के हताहत होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री पुतिन ने यहां अपने एक संदेश में कहा, “सम्मानित राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री […]

You May Like

मनोरंजन