भोपाल:सर संघ चालक मोहन भागवत ने आज विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया ।
यह शिविर भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया गया है ।इस उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी, संघ और विद्या भारती के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे ।
