
रीवा। रीवा में इन दिनों पुलिस थानों के अंदर बाहर और गाडिय़ों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया साइट पर स्टेटस लगाने और वायरल करने का प्रचलन चल रहा है.
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई है. लेकिन इसके बावजूद भी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले लोगों में जरा भी भय नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला एक बार फिर रीवा शहर के बिछिया थाने का सामने आया है जहां चिरहुला स्थित बाणसागर कॉलोनी में हुई मारपीट के मामले में थाने ले गए चार युवकों द्वारा थाने के अंदर बैठकर कमरे में फिल्मी गानों में वीडियो बनाया गया जिसे अब सोशल साइट पर स्टेटस लगाकर वायरल किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक बार फिर एक्शन मुड़ पर आ गई है और यूवको की तलाश शुरू कर दी गई है. बताया गया है कि इन युवकों को होली के दिन थाने लाया गया था.
