एकता, परंपरा और खुशियों से सजा महिलाओं का उत्सव 

जबलपुर। भँवरताल स्थित पार्क में अयोध्यावासी महिला मंडल द्वारा पारंपरिक हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर एक-दूसरे को हल्दी और कुमकुम लगाकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन ने महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव, रिश्तों की मिठास और आपसी प्रेम को और मजबूत करने का अवसर दिया।

उपहार भेंट कर खुशियां की साझा

कार्यक्रम की आयोजक भावना गुप्ता एवं अपर्णा गुप्ता ने हल्दी–कुमकुम के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह परंपरा महिलाओं के सौभाग्य, समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को चूड़ियां, मिठाई, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और उपहार भेंट कर खुशियां साझा कीं।

समाज की अनेक महिलाएं रहीं उपस्थित

कार्यक्रम में अपर्णा गुप्ता, शैलजा गुप्ता, भावना गुप्ता, आभा गुप्ता, निधि गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अभिवंदना गुप्ता, दीपा गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुकिरती गुप्ता, सरिता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, शालिनी गुप्ता, नीतू गुप्ता, संजना गुप्ता, अमृता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, प्रदीप्ता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सपना गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, बबीता गुप्ता सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक रीति से एक-दूसरे को सौभाग्य का आशीर्वाद दिया।

Next Post

युवा कांग्रेस निकालेगी जन अधिकार न्याय यात्रा, कल राजवाड़ा से शंखनाद

Tue Jan 27 , 2026
भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से मासूम लोगों की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नीत राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए […]

You May Like

मनोरंजन