ग्रामीण के घर घुसा तेंदुआ, ट्रेंकुलाइज कर भेजा गया अस्पताल

मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत आने वाले सिझोरा परिक्षेत्र के ग्राम खटोला में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह एक तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में जा घुसा। वन विभाग की टीम ने त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई करते हुए तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।

सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक दुबे के नेतृत्व में वन अमला मौके पर पहुंचा। हालात का जायजा लेने के बाद क्षेत्र संचालक रविन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक (बफर) अमिता के.बी. और सहायक संचालक आशीष कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज (निश्चेत) किया। परीक्षण के दौरान तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिसका मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उसे विस्तृत इलाज के लिए मुक्की वन्यजीव चिकित्सालय भेज दिया गया है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर जुटी भारी भीड़ को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने में पुलिस विभाग ने सराहनीय भूमिका निभाई। कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने पर उसे घेरने या खुद भगाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

चेंबर की नई टीम ने किया पदभार ग्रहण

Fri Jul 24 , 2026
ग्वालियर। म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के निर्वाचन-2026 होने के पश्चात्‌‍ नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्बारा आज सायं ‌‘चेम्बर भवन‌’ में पूजा अर्चना के पश्चात्‌‍ सैकड़ों की […]

You May Like