वन कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर न होने पर महिलाएं पहुंचीं एसपी दफ्तर

टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने वन कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने एसपी दफ्तर में लिखित आवेदन दिया।महिलाओं ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है, जब वे अपने खेत पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान बीट गार्ड सूर्य प्रताप ठाकुर और बाबूलाल विश्वकर्मा वहां पहुंचे। उनके पति के चना लेने जाने के बाद सूर्य प्रताप ने झोपड़ी में आकर एक महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने पर पति वापस आ गए। महिला ने अपने पति को बीट प्रभारी की हरकत बताई, जिसके बाद दोनों वनकर्मियों ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फसल में आग लगा देंगे।

महिलाओं का आरोप है कि वे वन विभाग की जमीन पर खेती करती हैं और बीट प्रभारी अक्सर उनके साथ ऐसी हरकतें करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य महिला के साथ भी इसी तरह की घटना हुई है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि महिलाओं ने दो बीट प्रभारियों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। चूंकि शिकायतकर्ता वन विभाग की जमीन पर खेती करते हैं, इसलिए मामले की जांच आवश्यक है। उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पीड़िता ने एसपी दफ्तर में लिखित आवेदन भी दिया है।

Next Post

ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं मोदी : केजरीवाल

Tue Mar 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपनी किसी मजबूरी के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं और देश उसी की सजा भुगत रहा है। श्री […]

You May Like

मनोरंजन