कल राजवाड़ा में सामूहिक योग: सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

इंदौर. ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को इंदौर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजवाड़ा पर सामूहिक योग का कार्यक्रम होगा. पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह आयोजन पहली बार ऐतिहासिक इमारत राजवाड़ा पर किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे. इस आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है.

इस संबंध में आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायकद्वय मधु वर्मा और गोलू शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया. यह कार्यक्रम 21 जून को ठीक सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। प्रातः 6.30 बजे से 6.40 तक भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा. प्रातः 6. 40 बजे से 7 तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा. प्रातः 7 बजे से 7ः45 तक सामान्य योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास किया जायेगा.

Next Post

एयरपोर्ट व्हीकल गेट की छत से गिरा था मजदूर, सुपरवाईजर पर FIR 

Fri Jun 20 , 2025
जबलपुर। एयरपोर्ट जबलपुर में व्हीकल गेट की छत से एक मजदूर गिर गया था जिसकी मौत हो गई थी, इस मामले में जांच के बाद यह बात सामने आई कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के लापरवाही पूर्वक काम करवाने से छत से गिरने से आई चोटों के कारण मजदूर की […]

You May Like