
जबलपुर। एयरपोर्ट जबलपुर में व्हीकल गेट की छत से एक मजदूर गिर गया था जिसकी मौत हो गई थी, इस मामले में जांच के बाद यह बात सामने आई कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के लापरवाही पूर्वक काम करवाने से छत से गिरने से आई चोटों के कारण मजदूर की मौत हुुई थी। जिस पर सुपरवाईजर के खिलाफ खमरिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि राधे ठाकुर 33 वर्ष निवासी इंद्र बस्ती प्रेम नगर थाना मदनमहल को 24 मई 25 को दोपहर 3 बजे एयरपोर्ट जबलपुर में व्हीकल गेट की छत से गिरने से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था जिसकी मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि श्रीनाथ इन्फ्रा प्रोजेक्ट इदौर की कम्पनी के सुपरवाईजर शेख इम्तियाज 53 निवासी मोतीनाला हनुमानताल के द्वारा 24 मई को डुमना एयर पोर्ट पर व्हीकल गेट के पास शेड रिपैरिंग का कार्य करवाया जा रहा था, सुपर वाईजर शेख इम्तियाज के द्वारा सुरक्षा का कोई इंतजाम न होने से काम कर रहे राधे ठाकुर की मौत शेड की छत से गिरने से आयी चोटों के कारण हुई थी।
