
विदिशा। जिले के किसानों को खाद-बीज की किल्लत और खरीदी केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर ने बताया कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध न होने से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में किसानों को खाद-बीज वितरण में बार-बार परेशान किया जा रहा है। ठाकुर ने मांग की है कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
