अमरीका में स्कूल में गोलीबारी: बंदूक पर लिखा ‘न्यूक इंडिया’, एफबीआई ने शुरू की जांच

मिनियापोलिस/वाशिंगटन, 28 अगस्त। अमरीका के मिनियापोलिस में एक कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। इस घटना से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर की बंदूक पर ‘न्यूक इंडिया’ लिखा हुआ दिखा है।

भारत-पाकिस्तान-इजरायल का कनेक्शन

इस हमले में भारत, पाकिस्तान और इजरायल से जुड़े कुछ कनेक्शन सामने आए हैं। पत्रकार लॉरा लूमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमलावर रॉबिन वेस्टमैन की बंदूक पर ‘न्यूक इंडिया’, ‘माशाल्लाह’ और ‘इजराइल मस्ट फॉल’ जैसे नारे लिखे थे। इन नारों से यह संकेत मिलता है कि हमलावर भारत-विरोधी और यहूदी-विरोधी विचारधारा से प्रभावित था। फिलहाल, एफबीआई इस मामले की जांच घरेलू आतंकवाद और घृणा अपराध के रूप में कर रही है।

हमलावर की पहचान

23 वर्षीय हमलावर रॉबिन वेस्टमैन ने इस हमले में 8 और 10 साल के दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि हमलावर की पहचान रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है, जिसका जन्म रॉबर्ट वेस्टमैन के रूप में हुआ था। पटेल ने आगे कहा कि हमले की जांच आतंकवाद के साथ-साथ कैथोलिकों को निशाना बनाकर किए गए घृणा अपराध के रूप में भी की जा रही है।

Next Post

ट्रंप प्रशासन का एक और बड़ा कदम: वीजा नियमों को सख्त बनाने की तैयारी, प्रवासी भारतीय हो सकते हैं प्रभावित

Thu Aug 28 , 2025
वाशिंगटन, 28 अगस्त। अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप प्रशासन अब वीजा नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी में है। ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जिसका सीधा असर प्रवासी भारतीयों और भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है। नए नियमों का […]

You May Like