जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्याम कुमार बंजारा 32 वर्ष निवासी जसूजा सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अगस्त को वह पैतृक निवासी डिंडोरी चला गया था।
बीती रात जसूजा सिटी आकर देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, घर में सामान बिखरा पड़ा था, कमरे में रखी लोहे की लोहे की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था, पल्ले खुले थे आलमारी में रखे चांदी की एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, सोने की अंगूठी, नगदी रूपये नहीं थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी सहित लगभग 40 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
