एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त, जल्द घोषित हो सकता है परिणाम

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो चुकी हैं। विदित है की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहले परीक्षा पहले परिणाम के उद्देश्य से कार्य करता आ रहा है। जिसको देखते हुए यह संभावना जताई जा सकती है कि आज समाप्त हुई परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जुलाई से प्रारंभ हो गई थी, जो कि 8 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षाएं दी हैं।

Next Post

हिस्ट्रीशीटर रज्जाक के फरार पुत्र का गुर्गा गिरफ्तार

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर:ओमती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के फरार पुत्र सरताज के खास गुर्गे शेखू उर्फ अब्दुल सईद पिता अब्दुल हासिब निवासी नया मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है और ओमती थाने के एक मामले में लंबे समय […]

You May Like