नए साल में भी उड़ानें बेपटरी, यात्रियों की मुश्किलें बरकरार

.

इंदौर. नए साल की शुरुआत के साथ हालात सुधरने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है. 1 दिसंबर से शुरू हुआ इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला नए साल में भी थमता नजर नहीं आ रहा है. गुरुवार को भी इंदौर से दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें अचानक निरस्त कर दी गईं, जिससे सैकड़ों यात्री परेशान होते रहे.

विमानतल सूत्रों के अनुसार इंडिगो ने आज चार उड़ानों का संचालन रद्द किया. इनमें सुबह 6.50 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 7.25 बजे वापस जाने वाली उड़ान और सुबह 7.10 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 7.40 बजे दिल्ली लौटने वाली उड़ान शामिल है. इन उड़ानों के निरस्त होते ही यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि शासन द्वारा फ्लाइट क्रू के कार्य समय में किए गए बदलावों के बाद 1 दिसंबर से इंडिगो की उड़ानें क्रू मेंबर की कमी बताकर निरस्त की जा रही हैं. यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद सरकार ने इन नियमों को लागू करने की अवधि फरवरी तक आगे बढ़ा दी थी, इसके बावजूद उड़ानों का निरस्तीकरण जारी है. सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिनकी उड़ानें आखिरी समय में रद्द की जा रही हैं. इंडिगो की ओर से यात्रियों को केवल रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है. मजबूरी में यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस की महंगी टिकटें खरीदनी पड़ रही हैं. उड़ानों का संचालन कब सामान्य होगा, इसे लेकर न तो कंपनी और न ही संबंधित अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब दे पा रहे हैं. इससे नए साल में भी इंदौर से हवाई सफर यात्रियों के लिए परेशानी भरा बना हुआ है.

Next Post

चौक बाजार में सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Thu Jan 1 , 2026
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार बजरिया स्थित मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में सोने की चेन चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात चोर दुकान में घुसकर मौका पाकर सोने की चेन […]

You May Like