ड्राईफ्रूट्स-साबूदाना-पोहा के गोदाम में लगी आग

जबलपुर। लालमाटी शुक्ला होटल कांचघर ओमकला मंदिर रोड में स्थित जय भोले ट्रेडर्स के गोदाम में बीती देर रात शॉर्ट -सर्किट की वजह से आग भड़क उठी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास मौजूद लोगों ने दुकानदार और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जानकारी के अनुसार गोदाम में आग लगने के बाद करंट भी फैल गया था जिसकी सूचना लोगों द्वारा तत्काल बिजली विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने सबसे पहले विद्युत लाइन काटी जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आग लगने के साथ फैले करंट में थोड़ी सी भी अगर लापरवाही होती तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान फायर ब्रिगेड के दो वाहनों के जरिए आग को करीब डेढ घंटे के दरम्यान बुझाया गया। लेकिन इस बीच गोदाम में रखा पोहा, साबूदाना, ड्राईफ्रूट्स, नारियल, मसाले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि फायर अमले द्वारा समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गोदाम में जिन 4 कमरों में ये आग भड़की थी वो आसपास मौजूद अन्य दुकानों व घरों को भी अपनी आगोश में ले लेती।

कुछ दिन पहले ही लाकर रखा गया था माल

इस संबंध में दुकानदार दिनेश लेखवानी ने नवभारत को बताया कि अग्नि हादसे में उसे करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदार के अनुसार दीपावली में विक्रय करने के लिए उसने कुछ दिन पहले ही पूरा माल लाकर गोदाम में रखा था जो कि आग लगने की वजह से पूरी तरह खाक हो गया है। हादसे के संबंध में दिनेश लेखवानी, फायर स्टेशन कर्मचारी नगर निगम ने नवभारत को बताया कि कांचघर ओमकला मंदिर रोड स्थित जयभोले ट्रेडर्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसे डेढ घंटे में बुझा लिया गया। आग बुझाने में दो फायर वाहनों का उपयोग किया गया है।

Next Post

बिना गारंटी दस करोड़ का ऋण देगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के दस करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध करायेगी। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को यहां ‘पहले इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में महिला उद्यमियों […]

You May Like