जान-माल की सुरक्षा के लिए बच्चों को लेकर दर-दर भटक रहे दम्पत्ति

मझौली: मझौली थाना अंतर्गत चमराडोल में भाई-भतीजों से प्रताड़ित दम्पत्ति नाबालिग बच्चों को लिए जान-माल की सुरक्षा के लिए विगत कई बरसों से दर-दर भटक रहे हैं। कहीं सुनवाई न होने पर अब पुलिस थाना मझौली पर भरोसा जताते हुए आवेदन देकर एवं प्राथमिकी दर्ज करा जान-माल के सुरक्षा किए जाने गुहार लगाई है।फरियादी भगवानदीन पिता रामधनी भुर्तिया निवासी चमराडोल द्वारा रिकार्ड दिखा बताया कि मेरी निजी एवं कब्जा की शासकीय भूमि जिसमें मेरे द्वारा बांस लगाया गया है तथा कुआं खोदा गया है, हड़पने के लिए मेरे भतीजो एवं भाइयों द्वारा परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसके पूर्व भी मेरे एवं मेरे पत्नी के साथ कई बार मारपीट की जा चुकी है। मैं तो जान बचाने के लिए बाहर बाहर भटकता फिर रहा हूं, मेरी पत्नी जब भी खेत में जाती है आरोपी व उनके परिजनों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की जाती है। इसके पूर्व थाने में रिपोर्ट किया था तब दूसरे थाना प्रभारी थे बुलाकर डांट लगाई गई थी, कुछ दिन तक शांत रहे अब पुनः कुछ माह से प्रताड़ित करना चालू कर दिए हैं। पत्नी के खेत में जाने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है। मेरे दो छोटे बच्चे हैं उनकी एवं स्वयं के जान बचाने व चल-अचल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर मेरे द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है, अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।

अब जब लगातार परेशान हुआ प्रताड़ित किया जा रहा है तो मझौली थाने में लिखित रूप से एवं प्राथमिकी दर्ज कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।पुलिस थाना मझौली द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अब आपको किसी तरह से प्रताड़ित नहीं करेंगे। जो प्रकरण चल रहा है न्यायालय के आदेश के परिपालन में शांति एवं यथास्थिति बनाए रखें। फिर भी भतीजे सत्यभान पिता मोतीलाल, वगैरा मोतीलाल के पुत्री का लड़का अंकुश भुर्तिया निवासी चिनगवाह मेरे सगे भाई रामहित्त के उकसावे एवं बहकावे में आकर परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

Next Post

विरासत भी, विकास भी की थीम पर 23 को होगा नुक्कड़ नाटक

Mon Sep 21 , 2026
इटारसी। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में देशभर में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत इटारसी में जन-जागरूकता का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 23 सितंबर बुधवार को शाम 5 बजे शहर के हृदय स्थल ‘जय स्तंभ चौक’ पर ‘विरासत भी, विकास भी – […]

You May Like