हमा गांव में कोतवाली पुलिस की ने घर से 22 पेटी अवैध शराब जब्त की

छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हमा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार 23 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद दागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से 22 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह शराब बिक्री के उद्देश्य से मंगाई गई थी।

थाना प्रभारी अरविंद दागी ने बताया कि अवैध शराब को तत्काल कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से प्राप्त सुरागों के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां संभव हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Next Post

तीन माह में हुई डकैती, चोरी, लूट सुलझीं, 6 पकड़ाए

Mon Nov 24 , 2025
जबलपुर: बरगी अंतर्गत तीन माह में हुई चोरी, लूट एवं डकैती का पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अमन नाथ उर्फ गनपत पिता अनिल नाथ 18 वर्ष निवासी महगवॉ डूंगा बरेला, पवन बर्मन उर्फ गोविंद पिता भगवान दास बर्मन 19 वर्ष निवासी […]

You May Like

मनोरंजन