विरासत भी, विकास भी की थीम पर 23 को होगा नुक्कड़ नाटक

इटारसी। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में देशभर में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत इटारसी में जन-जागरूकता का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 23 सितंबर बुधवार को शाम 5 बजे शहर के हृदय स्थल ‘जय स्तंभ चौक’ पर ‘विरासत भी, विकास भी – स्वच्छता की नई कहानी’ थीम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक ‘स्वच्छता सर्वोपरि’ का प्रभावशाली मंचन किया जाएगा।

कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित रहेंगे।

 

Next Post

मंगलवारा पाठशाला के बच्चों ने किया तत्वार्थसूत्र का भावपूर्ण वाचन

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल। मंगलवारा पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दस लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर तत्वार्थसूत्र का श्रद्धा और भावपूर्ण ढंग से सामूहिक वाचन किया। बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और संस्कारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मंगलवारा मंदिर के प्रचार मंत्री भविष्य जैन ने बताया कि पाठशाला की आशा दीदी […]

You May Like