मंगलवारा पाठशाला के बच्चों ने किया तत्वार्थसूत्र का भावपूर्ण वाचन

भोपाल। मंगलवारा पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दस लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर तत्वार्थसूत्र का श्रद्धा और भावपूर्ण ढंग से सामूहिक वाचन किया। बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और संस्कारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

मंगलवारा मंदिर के प्रचार मंत्री भविष्य जैन ने बताया कि पाठशाला की आशा दीदी एवं प्रीती दीदी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी आभा दीदी एवं ब्रह्मचारिणी सविता दीदी का सानिध्य रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान को अर्घ्य समर्पित किया। बच्चों की मधुर वाणी में किए गए आत्मविश्वासपूर्ण वाचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सहभागी सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी पहल बच्चों में धार्मिक संस्कार, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों की सहभागिता ने दस लक्षण महापर्व के आयोजन को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

Next Post

जनपद ने राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित शिक्षकों का किया गया अभिनंदन

Mon Sep 21 , 2026
सीधी:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी खुर्द की प्राचार्य डॉ. श्रीमती वर्षा गौतम एवं समस्त स्टाफ के द्वारा राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक सतीश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार द्विवेदी एवं श्रीमती अजीता द्विवेदी के सम्मान में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]

You May Like