सिंगरौली:परसौना से निगाही मोड़ तक डीएमएफ फंड से करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण चार वर्ष पूर्व हुआ, लेकिन आज तक नाली नहीं बनी। नाली न होने से बारिश का पानी सड़क पर भरकर कीचड़ में तब्दील हो रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। नौगढ़ के दुकानदार और रहवासी पानी व कीचड़ से परेशान हैं, जबकि विधायक रामनिवास शाह कई बार नाली निर्माण की मांग कर चुके हैं, पर नगर निगम ने पहल नहीं की।
माजन मोड़–बरगवां मार्ग पर नौगढ़ में बड़ा गड्ढा भी छोटे वाहनों के लिए जानलेवा बन गया है, जिसकी मरम्मत की जिम्मेदारी उदिका टोल प्लाजा की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इसके अलावा नौगढ़ में सड़क किनारे हैंडपंप का अधिकांश हिस्सा दबा है, जो रात में स्ट्रीट लाइट बंद होने पर गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
