धर्मेंद्र के निधन के 16 दिन बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में उनके लिए प्रेयर मीट आयोजित की। इस दौरान उनके बारे में बात करते हुए रो पड़ी। बेटी ईशा-आहाना भी भावुक हो गए।
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका जाना अभी भी परिवार और प्रशंसकों के दिलों में गहरा दर्द छोड़ गया है। 24 नवंबर को दिवंगत हुए इस महान अभिनेता की याद में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने दिल्ली में एक भावुक प्रेयर मीट आयोजित की। इस दौरान उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी ने अपने पति को याद किया, तो उनकी आंखें नम हो गईं।
दरअसल, प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने पहली बार लोगों के सामने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते और जीवन के सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था, और उसी सच्चाई ने उन्हें हर मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बनाए रखा।
