ट्रक और पिकअप भिड़े, तीन को सुरक्षित बाहर निकाला गया

सतना। नेशनल हाइवे नंबर 30 के बेला गोबिंदगढ़ ओवरब्रिज पर रविवार रात ट्रक और पिकअप पार्सल वाहन में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही बेला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप में फंसे चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन गलत साइड से रीवा से बेला की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक अमरपाटन से रीवा जा रहा था। अत्यधिक अंधेरे के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद नेशनल हाइवे प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने यूट्यूबर अल्लाहबादिया को पासपोर्ट वापस करने का आदेश

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) उच्ततम न्यायालय ने सोमवार को बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को पॉडकास्ट के काम के लिए विदेश यात्रा के वास्ते पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एनके सिंह की पीठ ने आज कहा कि चूंकि पुलिस जांच अब […]

You May Like