चुंगी नाका का ट्रैफिक जाम बना राहगीरों की मुसीबत

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था दिन- ब- दिन बेपटरी होती जा रही है। जिसमें खास तौर पर यह देखा गया है कि माढ़ोताल चुंगी नाका पर बने तिराहे का ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से फेल होता हुआ नजर आ रहा है। रोजाना ही चुंगी नाका से लेकर शासकीय आईटीआई और कभी- कभी दीनदयाल चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिसमें वाहन चालक घंटों तक इस ट्रैफिक में फंसे रहते है। जिसका मुख्य कारण यह है की चुंगी नाका में कटंगी रोड पर जाने के लिए माढ़ोताल चौकी के सामने से ही क्रॉसिंग करनी पड़ती है, जिसकी वजह से वाहन दूसरी सड़क पर जाने के लिए क्रॉसिंग में रुक जाते हैं। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
क्रॉसिंग के कारण रोज बन रही जाम की स्थिति
शहर से जाते हुए माढ़ोताल तिराहे पर दो मुख्य मार्ग हैं,जिसमें एक मार्ग कटंगी की तरफ जाता है तो दूसरा मार्ग पाटन की तरफ जाता है। जिसमें दीनदयाल तरफ से आ रहे वाहनों को अगर कटंगी की तरफ जाना पड़ता है तो उनको पाटन रोड पर ही बने माढ़ोताल चौकी के सामने से ही क्रॉसिंग करनी पड़ती है। जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन रुक जाते हैं और क्रॉसिंग होते समय पाटन जाने वाले मार्ग और कटंगी तरफ जाने वाले मार्ग के वाहन चालकों की लाइन लगती जाती है।
तिराहे का ट्रैफिक प्लान नहीं बना पा रही पुलिस
माढ़ोताल चुंगी नाका का ट्रैफिक प्लान पिछले कई वर्षों से ऐसे ही बदलता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें कई बार बैरिकेटिंग को अलग-अलग रूप में रखकर इसका ट्रैफिक प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी यहां के जाम लगने की स्थिति पर कोई भी सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते यहां तिराहे पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। खासतौर पर दीनदयाल से जाते समय कटंगी मार्ग पर पहुंचने के लिए लोगों को काफी समस्याएं का सामना करना पड़ता है,वहीं पाटन मार्ग से आ रहे वाहन माढ़ोताल चौकी के सामने क्रॉसिंग हो रहे वाहनों के चलते परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण दोनों तरफ ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।
इनका कहना है
फिलहाल अभी बाजार व्यवस्था में यातायात बाधा को दूर किया जा रहा है। चुंगी नाका तरफ जब कभी ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सूचना आती है तो मोबाइल ट्रैफिक और पेट्रोलिंग पुलिस को भेज दिया जाता है, जिससे वहां का ट्रेफिक क्लियर किया जा सके।
अंजना तिवारी, अति पुलिस अधीक्षक यातायात

Next Post

कृषि उपज मंडी में हर रविवार लगेगा ‘जैविक हाट’

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर: शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में इस रविवार से प्रत्येक रविवार ‘जैविक हाट’ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को रासायनिक खाद और कीटनाशक मुक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उप […]

You May Like