सिवनी में घटना के बाद रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ा

सिवनी, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में 20 जून को बफर जोन में एक युवक पर हमला करने वाले बाघ को रेस्क्यू कर पकड़ा गया है।
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बावनथड़ी गांव के निवासी सुमित पन्द्रे (18) की मृत्यु बाघ के हमले से उस समय हुई थी, जब वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव से लगे दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल के पिंडरई बुट्टे बीट के जंगल में मवेशी चराने गया था। युवक के ऊपर बाघ ने जिस स्थान पर हमला किया था, वहाँ से कुछ दूरी पर ही वन विभाग का कैमरा ट्रैप लगा हुआ था। इसमें बाघ का फोटो आ गया था।
उन्होंने बताया कि इसी बाघ ने लगभग सात माह पहले बावनथड़ी गांव के ही एक अन्य युवक पर हमला किया था। उस युवक की 30 नवंबर 2024 को मृत्यु हुई थी। इस बाघ के द्वारा विगत एक माह में क्षेत्र में कार्यरत वन कर्मियों और ग्रामीणों के ऊपर भी एक से अधिक अवसरों पर हमला किया जा चुका है। साथ ही ग्रामीणों और वन कर्मियों पर बाघ द्वारा हमला करने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बाघ को भी क्षति पहुंचने की आशंका थी। इसलिए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक मध्यप्रदेश से मिली अनुमति के आधार पर 21 जून को बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ को अन्यंत्र स्थान के लिए भेजा जा रहा है।

Next Post

एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Sat Jun 21 , 2025
सागर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में आज एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार यहाँ किशनपुरा गांव में सुबह के समय ग्रामीणाें ने एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के […]

You May Like