एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

सागर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में आज एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यहाँ किशनपुरा गांव में सुबह के समय ग्रामीणाें ने एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक की पहचान हरबंशपुरा के निवासी सचोंल पारदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

आक्रोश: दबंगों द्वारा दलित युवक की हत्या,चक्का जाम, चार थानों की पुलिस ने संभाली भीड़

Sat Jun 21 , 2025
रहली।वर्षों से गांव के दबंगों की दहशत में रह रहे युवक की सरे आम हुई हत्या पर अहिरवार परिवार मृतक के परिजनों ने लगाया पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप पहले की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते तो आज यह हत्या ना होती उन्होंने सार्वजनिक रुप से कहा कि आज भी पुलिस […]

You May Like