दो मोटरसाइकिलो की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भौंडार मुख्य मार्ग में आज दिन रविवार की शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गये। घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यूपी प्रांत सोनभद्र जिले के ओबरा थाना अंतर्गत कनहरा निवसी नसीमुद्दीन पिता सलामुद्दीन उम्र 17 वर्ष अपने एक अन्य साथी सलाहुद्दीन पिता स्व. मो. हफ ीज उम्र 25 वर्ष के साथ बरगवां अंचल में किसी रिश्तेदार के यहां आये हुये थे कि बरगवां थाना क्षेत्र के भौंडार गांव के सड़क मार्ग में बेकाबू मोटरसाइकिल चालक दीपक पिता सरजू साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी चिनगो ने सामने से टक्कर मार दिया। दोनों बाईको के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि 17 वर्षीय किशोर नसीमुद्दीन की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बाईक में सवार दूसरा युवक सलाहुद्दीन एवं आरोपी लापरवाह चालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने बरगवां पुलिस को दिया, जहां टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुुंच घायलो को तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रवाना किया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक एवं आरोपी हेलमेट नही लगाये थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परीक्षण के लिए अस्पताल बरगवां के लिए रवाना कर दिये।

Next Post

सिरोंज में अतिक्रमण हटाने उतरा प्रशासन, लेकिन टिकाऊ समाधान अब भी दूर

Sun Nov 9 , 2025
सिरोंज। शहर की सड़कों पर फैलते अतिक्रमण ने प्रशासन को एक बार फिर सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। विधायक द्वारा चिंता जताने के बाद नगरपालिका ने नया बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की है। सड़क किनारे रखे सामान, ठेले, गुमठी और टीनशेड को […]

You May Like