प्लेटफार्म 1 पर मिली 8.82 लीटर शराब

सतना : रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी किए जाने के मामले का उस समय खुलासा हुआ जब उप स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने अवैध शराब की खेप पकड़ ली गई. इस मामले में जीआरपी द्वारा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात जांच के दौरान प्लेटफार्म क्र. 1 पर उप स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने एक व्यक्तिम संदिग्ध हालत में दिखाई दिया.

जब पुलिस टीम ने उस पर गौर किया तो वह सकपकाते हुए इधर उधर देखने लगा. इस दौरान जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी तो युवक ने भागने के लिए दौड़ लगा दी. जिसका पीछा करते हुए टीम ने दबोच लिया. तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी को जब खोलकर देखा गया तो उसमें शराब की बोतलें रखी मिलीं. बोरी में कुल 8.82 लीटर शराब पाई गई. जिसकी कीमत 6 हजार 272 रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी अृमतलाल पिता राम आधार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जोव मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया. अशंका जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा उक्त शराब को ट्रेनों में सप्लाई करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लाया गया होगा

Next Post

सलीम खान की ICU में चार दिन से निगरानी, हालत में धीरे-धीरे सुधार, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

Fri Feb 20 , 2026
सलीम खान पिछले चार दिनों से लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था। सलमान, अरबाज और परिवार के सदस्य लगातार उनके पास हैं। सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान पिछले चार दिनों से लीलावती अस्पताल के ICU में […]

You May Like