पूर्व सैनिक का 1 किलो गोल्ड, 5 लाख कैश हड़पे

जबलपुर:सेवानिवृत्त सैनिक से 1 किलो गोल्ड एवं 5 लाख केश ज्वेलर्स ने हड़प लिए। मामले की शिकायत पीडि़त कोतवाली में पीडि़त ने दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक श्यामलाल अग्रवाल 78 वर्ष, पिता स्व. छोटेलाल अग्रवाल निवासी विनोबा भावे वार्ड क्रमांक-5, लखनादौन, सिवनी ने शिकायत कर बताया कि वह पूर्व सैनिक है और उसने अजय अग्रवाल की ज्वेलर्स दुकान सराफा बाजार जबलपुर में जाकर आभूषण निर्माण के लिए सोना वजनी 1 किलो 90 ग्राम 780 मिलीग्राम, एवं आभूषणों की बनवाई के लिए नगद धनराशि 5,00,000 रुपये दिया था। ज्वेलर्स उसका रिश्तेदार भी है।

जिसके चलते उसने भरोसा किया था लेकिन वह अब हीलाहवाला करते हुए जल्द से जल्द जेवर देने की बातें कर रहा है लेकिन जेवर नहीं दिये जा रहे है। 2 नवम्बर को भी वह जबलपुर गया था तो अजय कहने लगा कि अभी वर्तमान में उसके पास सोना नहीं है। रूपए भी वापिस नहीं कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सनसनीखेज रेत कारोबारी अपहरणकांड का सीसीटीव्ही फुटेज आया सामने

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा गेट से रेत कारोबारी विपेन्द्र सिंह राजपूत का 26 हजार रूपए के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में किए गए अपहरण का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी स्पष्ट अपहरणकर्ता कारोबारी को उठाकर जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठाकर ले जा रहे है। […]

You May Like