जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा गेट से रेत कारोबारी विपेन्द्र सिंह राजपूत का 26 हजार रूपए के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में किए गए अपहरण का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी स्पष्ट अपहरणकर्ता कारोबारी को उठाकर जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठाकर ले जा रहे है।
आरोपियों ने ढाई घंटे बंधक बनाकर धमकाने के साथ रास्ते भर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद हाईवा की वायर, पाइप से हमला किया था बाद में अपहरणकर्ता घायल को धनवंतरीनगर पुलिस चौकी मेेंं छोडक़र फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
