3300 चालान, 175 के ड्रायविंग लायसेंस होंगे सस्पेंड

जबलपुर: यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालाया जा रहा हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत हर दिन यातायात नियमों से नागरिकों को रूबरू कराया जा रहा है इसके साथ नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई का सिलसिला भी चल रहा है । चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते पाये गये है ,उनके खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। 26 अप्रैल 2026 से 25 मई तक बिना हेलमेट के खिलाफ लगभग 3300 से अधिक चालान किये जा चुके है।

इसी के साथ 175 से अधिक वाहन चालको के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर को प्रकरण भेजे गये है। जागरूकता और कार्रवाई का अभियान पुलिस पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न शासकीय, प्रायवेट संस्थानों एवं शहर के मुख्य-मुख्य चौराहो, तिराहों में हेलमेट जागरूकता हेते विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये गये है।
चौराहों से लेकर शोरूम में जागरूक अभियान
उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुुक्ला ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा एवं यातायात स्टॉफ के द्वारा साहिल होंडा,सुजुकी शोरूम ,नेक्सा षोरूम जबलपुर में वाहन विक्रेताओं के साथ चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्ग, चौराहा, तिराहा में वाहन चालकों को जागरूक किया गया ।

Next Post

स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर

Tue May 26 , 2026
लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर धोनी और कोहली का आभार जताया। लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन ने सोमवार को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुरुगन IPL के साथ तमिलनाडु का अलग-अलग […]

You May Like