फारेस्ट रेंजर 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया

बाग। इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही में आरोपी वैभव उपाध्याय, फॉरेस्ट रेंजर, वन परिक्षेत्र बाग ,जिला धार को

एक लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया ।

आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर पर उपस्थित होकर राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को शिकायत की कि मेरे द्वारा बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर रोड के निर्माण का ठेका लिया है। इसमें से लगभग 2 किलोमीटर रोड वन विभाग एरिया में आती है। इसकी अनुमति भी मेरे द्वारा वन विभाग से ली है। रेंजर वैभव उपाध्याय ने काम रुकवा दिया और लागत का 3 परसेंट रिश्वत के रूप में मांगा है।अभी कुछ समय पहले 96,000/- रुपए भी ले लिए। अभी 2 लाख रुपए रिश्वत देने का कहा है। सत्यापन में आरोपी द्वारा 2,00,000/- की मांग किया जाना पाया गया। इस प्रकार शिकायत सही पाये जाने पर दिनांक 09.04.2025 को ट्रेप दल का गठन किया गया। आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत् राशि की 1,00,000/- रू. प्राप्त करने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

Next Post

गुजरात टाइटंस ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 218 रनों का लक्ष्य

Wed Apr 9 , 2025
अहमदाबाद 09 अप्रैल (वार्ता) साई सुदर्शन (82 ), जॉस बटलर (36) और शाहरुख खान (36) की शानादर पारी के दम पर गुजराज टाइटंस ने बुधवार को इंडियंस प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स […]

You May Like