
आलीराजपुर। थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.09.2026 को रात्रि लगभग 23.30/23.45 बजे थाना मोबाईल को रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर से अवैध शराब परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना के आधार पर कटिठवाडा पुलिस टीम ग्राम रठौडी पहुंचकर घेराबन्दी कर कच्चे रास्ते से आ रही एक सफेद रंग की मारुति ईको गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नं. जी.जे.06 एच.एस.2663) को घेराबंदी कर रोका गया।
गाड़ी में बैठे चालक दिनेश पिता लालजीभाई पलास भील, उम्र 33 वर्ष, निवासी आमली खजुरीया वेट फलिया, थाना जेसावाडा, जिला दाहोद (गुजरात) को पकड़ा गया। गाड़ी की जांच में अवैध शराब भरी हुई पाई गई।
जप्तशुदा सामग्री :
• बीयर माउंट 6000 की 16 पेटी (9 पेटी बैच नं. 135 MP C2 A दिनांक 20.09.2026 एवं 7 पेटी बैच नं. 135 MP C2 B दिनांक 21.09.2026) – प्रत्येक पेटी में 24-24 नग टिन के डिब्बे, प्रत्येक डिब्बे में 500 एमएल शराब, कुल मात्रा 192 बल्क लीटर, अनुमानित मूल्य ₹38,400।
• लंदन प्राइड की 4 पेटी (बैच नं. 55) – प्रत्येक पेटी में 48-48 नग क्वार्टर, कुल 192 क्वार्टर, मात्रा 345.60 बल्क लीटर, अनुमानित मूल्य ₹19,200। कुल शराब की मात्रा : 537.6 बल्क लीटर, कुल अनुमानित मूल्य ₹57,600।
जप्त वाहन : सफेद रंग की मारुति ईको गाड़ी रजिस्ट्रेशन नं. जी.जे.06 एच.एस.2663, अनुमानित मूल्य ₹5,00,000।
कुल जप्त संपत्ति का मूल्य : ₹5,57,600।
आरोपी दिनेश ने शराब बेचने हेतु परिवहन करना स्वीकार किया तथा कोई परमिट नहीं होना बताया। आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर थाना कटिठवाडा में आरोपी के विरूद्ध 145/2026 धारा 34(1),34(2),46 आब.एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। अवैध शराब धरपकड में थाना प्रभारी कटिठवाडा निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उनि लालू भूरिया, प्र.आर. 400 मुकेश अमलियार, प्र.आर. 341 दशरथ एवं आर. 449 विकाश का सराहनीय योगदान रहा है।
