महिला पार्षद के घर हमला करने वाले का निकला जुलूस; पुलिस ने उसी गली में पैदल घुमाया, जहाँ मचाया था उत्पात

सागर: मोतीनगर थाना क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में महिला पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर धारदार हथियार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुलूस निकाला है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां पार्षद के घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से गेट पर वार किए थे. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों को संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है.पार्षद पति चमन अंसारी ने कहा कि कुछ दिन पहले इलाके में कुछ युवकों द्वारा स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. आरोप है कि एक छात्रा की गर्दन पर कटर रखकर उसे डराने की भी कोशिश की गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने मोतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. चमन अंसारी का कहना है कि पीड़ित छात्राएं मदद के लिए उनके पास आई थीं और उन्होंने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया था.

इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने रंजिशन उनके घर के बाहर आकर उत्पात मचाया और धमकियां दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए. उनका कहना है कि इन युवकों के आतंक से वार्डवासी ही नहीं बल्कि राह चलते स्कूली छात्र-छात्राएं भी परेशान रहते हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है. उन्होंने बताया कि ऐसे आपराधिक किस्म के युवकों के सामाजिक बहिष्कार को लेकर समाज के वरिष्ठ लोगों से चर्चा की जा रही है, ताकि समाज स्तर पर भी ऐसे तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके

Next Post

पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारत शांति और बातचीत के पक्ष में, ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक संघर्ष पर सरकार ने जताया भरोसा

Mon Mar 9 , 2026
नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) की तनावपूर्ण स्थिति पर राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन