लंदन 25 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन बाएं हिस्से में अकड़न के कारण रविवार से शुरु हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “काइल को आज (शनिवार) गेंदबाजी करने के बाद अपनी बांयी ओर थोड़ी अकड़न महसूस हुई और हम गर्मियों के इस स्टेज पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। हमें लगा कि उसके लिए इस वनडे सीरीज से बाहर रहना और खुद को वेस्टइंडीज टूर के लिए तैयार करने का सबसे अच्छा मौका देना बेहतर होगा, जो पांच नवंबर को ऑकलैंड में शुरू हो रहा है।”
वाल्टर ने कहा कि जल्द ही जैमीसन की किसी दूसरे खिलाड़ी का नाम की घोषणा की जायेगी।
जैमीसन को शनिवार को अभ्यास के दौरान अपनी बाईं तरफ अकड़न महसूस हुई। तेज गेंदबाज जैमीसन आगे के चेकअप के लिए क्राइस्टचर्च लौटेगा, ताकि नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी कर सके।
जैमीसन ने 18 और 20 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो दो 20 मैच खेले थे, लेकिन 23 अक्टूबर को आखिरी मैच नहीं खेला था।

