एसबीसी चुनाव: पांचवें दिन सात प्रत्याशी हुए एलिमिनेट, अब तक 42 प्रत्याशी बाहर

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन।2026 की मतगणना में दूसरे चरण का एलिमिनेशन राउंड निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को एलिमिनेशन राउंड के पांचवें दिन सात प्रत्याशियों को बाहर किया गया। इसके साथ ही अब तक कुल 42 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है।
मंगलवार को एलिमिनेट होने वालों में जबलपुर के रघुवंश प्रसाद पांडे और गोपाल सिंह बघेल, इंदौर के सुरेंद्र कुमार वर्मा, भोपाल के शेखर शर्मा, रीवा के राजेंद्र प्रसाद तिवारी और अखंड कुमार तिवारी व ग्वालियर के मनोज सिंह भदौरिया शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज मतों को उनकी दूसरी वरीयता के आधार पर संबंधित प्रत्याशियों को अंतरित किया गया। मतों के इस अंतरण के साथ दूसरे चरण की मतगणना आगे बढ़ रही है। अब हर एलिमिनेशन के साथ मुकाबला और अधिक रोचक होता जा रहा है। अब तक की मतगणना में पुरुष प्रत्याशियों में विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, अखिलेश कुमार सक्सेना, नरेंद्र कुमार जैन और जय हार्डिया बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया शीर्ष पांच में चल रही हैं। 42 के एलिमिनेशन के बाद अब सभी की नजरें अगले राउंड पर हैं। दूसरी वरीयता के मतों का अंतरण कई प्रत्याशियों की स्थिति बदल सकता है।

Next Post

सारा अली खान का बॉलीवुड डेब्यू नहीं था आसान, केदारनाथ के दौरान हुआ विवाद, फिर ऐसे मिली सिंबा

Wed Aug 12 , 2026
मुंबई, सारा अली खान ने 2018 में केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डायरेक्टर ने 5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वह अभिनेता […]

You May Like