
रतलाम। जिले में शिवगढ़ थाना क्षैत्र से लगे 8 लेन पर लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। विशेष टीम सायबर सेल और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी की चूड़ी, मोबाइल सहित नगदी भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया कि 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड़ पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी व पीडिता संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900/ रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये को लुट कर ले गये थे। फरियादी शिवगढ़ थाना पुलिस के पास पंहुचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने लूट डकैत का मामला दर्ज कर जांच में लिया।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला एवं सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई, टीम ने सायबर सेल रतलाम व सीसीटीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयो कैलाश पिता लालु हाडा (24) निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया (25) निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा, दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा (22) निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल (20) निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा (24) निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा व लखन पिता लालु हाड़ा (20) निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने लूट डकैत करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लुट किया माल व लुट में उपयोग किया वाहन को बरामद किया गया। जांच के दौरान मामला डकैती का मिलने पर प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस को बढ़ाया गया। लूट डकैत के सभी आरोपीयो को न्यायालय सैलाना पेश किया जावेगा।
