ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय युवक की डूबने से मौत

ओंकारेश्वर: प्रसिद्ध ब्रह्मपुरी घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद पिता रामचंद्र सैनी, निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल मांधाता पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और फिर शव पुलिस व परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद ब्रह्मपुरी घाट पर मौजूद लोगों में शोक का माहौल देखा गया।

Next Post

ब्यूटी पॉर्लर की संचालिका के घर से 40 लाख की चोरी

Sun Aug 30 , 2026
मुरैना: शहर कोतवाली थाना इलाके के नैनागढ़ इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोर करीब 35-40 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के ज्वेलरी और डेढ लाख रूपये नगद चोरी कर मौके […]

You May Like