सतना : राज्य शासन की प्रतिष्ठित सुपर 100 मेघावी योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्र. 1 के 15 छात्रों ने सफलता अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है.राज्य शासन की सुपर 100 योजना में 10वीं उत्तीर्ण प्रतिभाशली शासकीय विद्यालयों के छात्रों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है. इंजीनियरिंग-जेईई, मेडिकल-नीट और सीए फाउंडेशन जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने को लेकर चयनित छात्रों को भोपाल और इंदौर के प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश के साथ-साथ रहने-खाने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इंदौर और भोपाल स्थित केंद्रों के लिए राज्य भर से कुल 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है. जिसमें 200 छात्र नीट के लिए और 200 छात्र जेईई के लिए चयनित किए जाते हैं. चयनित छात्रों को इंदौर और भोपाल में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ जेईई-नीट प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्राइवेट कोचिंग कराई जाती है. इस प्रतिष्ठित मेघावी योजना के अंतर्गत व्यंकट 1 के 15 छात्रों को सफलता मिलने पर प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल सहित सभी स्टाफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ छात्रों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे लगन-अनुशासन से पढ़ाई करेंगे और नशे से सदैव दूर रहेंगे.
शिक्षकों ने किया पे्ररित
राज्य शासन की सुपर 100 मेघावी योजना के अंतर्गत चयनित हुए विद्याथियों में हीरु त्रिपाठी, कृति बडग़ैया, यशस्वी नामदेव, किरण शुक्ला, रोशन रजा, शिवांग कश्यप, आदित्य पाण्डेय, शोभित मिश्रा, शुभ त्रिपाठी, विजय कुमतार प्रजापति, अहसास अवधिया, रितिक तिवारी, उत्सव गुप्ता, अनुज पाण्डेय और आदित्य गुप्ता शामिल हैं. विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक और मोहित गर्ग द्वारा समय-समय पर दी गई प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण ही उन्हें यह अवसर प्राप्त हो सका
