ब्लैकमेलर पत्रकारों पर शाहिद खान और गोठी ने दर्ज कराया मामला

शाजापुर के दोनों थानों पर हुई एफआईआर दर्ज, दो आरोपी जेल में, तो तीसरा फरार

 

शाजापुर, 10 फरवरी. माफी औकाफ, कब्रस्तान, लकड़ी की ट्रॉली और ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की झूठी शिकायत कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में शहर के तीन पत्रकारों के खिलाफ दोनों ही थानों में अलग-अलग लोगों ने मामला दर्ज कराया. ज्ञात रहे इन ब्लैकमेलर पत्रकारों ने अधिकांश मामलों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर उनसे ब्लैकमेलिंग की. यही कारण है कि करिश्मा गार्डन के संचालक मो. शाहिद से दो लाख रुपए लिए. उनसे और पैसों की मांग की जा रही थी. तो शाहिद खान ने कोतवाली में तीनों पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. तो वहीं दूसरी ओर लालघाटी की जमीन को लेकर की गई शिकायत और पैसों की मांग को लेकर जितेंद्र गोठी ने लालघाटी थाने में तीनो ंपत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

गौरतलब है कि मगरिया के करिश्मा गार्डन संचालक के खिलाफ लगातार पत्रकार सलीम शाह, शाकिर कादरी और मोहसिन मिर्जा द्वारा झूठी शिकायत की जा रही थी. इसके बाद लगातार करिश्मा गार्डन संचालक मो. शाहिद खान से पैसे की मांग की जा रही थी. इसके एवज में उन्होंने दो लाख रुपए पत्रकारों को दिए थे. और पैसों की मांग से परेशान शाहिद खान ने कोतवाली में जाकर इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं दूसरी ओर लालघाटी की जमीन को लेकर की गई झूठी शिकायत में एक आवेदन अभिमन्यु मिश्रा ने भी कोतवाली में दिया है. वहीं जितेंद्र गोठी से झूठी शिकायत के बदले 4 लाख रुपए मांगने के मामले में तीनों पत्रकारों के खिलाफ लालघाटी थाने में एफआईआर कराई गई है.

 

पहली बार दो अलग-अलग थानों में एक ही मामले की दर्ज हुई एफआईआर

 

कोतवाली में मो. शाहिद खान ने मामला दर्ज कराया, तो लालघाटी थाने में जितेंद्र गोठी ने तीनों पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. लालघाटी की 74 बीघा जमीन को सरकारी बताकर शिकायत की गई थी, जिस पर कलेक्टर ने नोटिस जारी किए थे. इस मामले में ब्लैकमेलिंग करते हुए जमीन मालिक जितेंद्र गोठी से 4 लाख की मांग की गई थी. जिस पर लालघाटी थाने में तीनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है.

 

अधिकांश मामलों में अल्पसंख्यक समाज को किया जा रहा था परेशान

 

तीनों पत्रकार सलीम शाह, शाकिर कादरी और मोहसिन मिर्जा द्वारा अधिकांश वक्फ की जमीनों को लेकर शिकायत की जा रही थी. कई मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पत्रकारों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिए हैं. क्योंकि लगातार ये मुस्लिम समाज द्वारा जो जमीनों की खरीद फरोख्त की गई है, उनकी झूठी शिकायत की गई है. यहां तक कि कई आरा मशीनों और लकड़ी के आवागमन पर भी इन ब्लैकमेलर पत्रकारों की निगाहें रहती थी. जिन्हें वे शिकायत के बाद ब्लैकमेल करते थे.

 

इनका कहना है

शहर में सूदखोर और ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. शिकायत के आधार पर तीन ब्लैकमेलर पत्रकारों के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है. दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. तीसरे की तलाश जारी है.

– यशपाल सिंह राजपूत, एसपी-शाजापुर

Next Post

चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है सरकार: राहुल

Mon Feb 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए और जब भी वह हस्तक्षेप करती है तो लोकतंत्र दम तोड़ने लगता है। श्री गांधी ने कहा […]

You May Like