पति-पत्नी के विवाद में पति ने दी जान

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी के विवाद में पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है. मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी.लसूड़िया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय मनोज चौहान ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मनोज के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह रात को उठे तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था.

उन्होंने झांक कर देखा तो मनोज फंदे पर झूलता हुआ दिखा. इस पर उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को आवाज देकर बुलाया, और पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं मनोज के भाई का कहना है कि भैय्या और भाभी में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. जिसके चलते भाभी ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी. जिससे भैय्या काफी दुखी थी. मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है.

Next Post

नारी उत्पीड़न को कम करने उठाने होंगे सख्त कदम

Mon Jan 20 , 2025
महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर समाजसेवियों ने जताई चिंता इंदौर: पिछले कई वर्षों से नारी सशक्तिकरण की बात होती आ रही है. नारी सुरक्षा कानून होते हुए भी नारी उत्पीड़न की घटनाओं में कमी नहीं हुई. हर वर्ष कई प्रकरण दर्ज होते आ रहे हैं. वहीं सख्ती होने […]

You May Like