
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने बैंक से फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि लोन की किस्स भी जालसाजों ने जमा नहीं कराई और दूसरे बैंक से भी संबंधित प्लाट को लेकर लोन पास करा लिया. जालसाजों ने इस प्लाट को बेंच भी दिया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक भुवन कुमार और वीरामचंद्र राजू नाम के आरोपियों ने संबंधित प्लाट को लेकर एक बैंक नौ लाख रुपए का लोन लिया था. बैंक ने इसके लिए प्लॉट के दस्तावेज मॉडगेज के रूप में उनसे लिए थे. आरोप है कि जालसाजों ने इसके बाद लोन की कोई किस्त भी जमा नहीं की. बैंक ने बाद में जब संबधित प्लाट के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसी प्लॉट पर अन्य बैंक से भी जालसाजों ने लोन लिया है. इसके साथ ही उस प्लाट को बेंच भी दिया गया है. फरियादी भुवन कुमार ने दोनों जालसाजों के खिलाफ थाने में शिकायत की है. टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
