अहमदाबाद, 12 मई (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने यहां पर पहले नहीं खेला है। इसी वजह से देखना चाहते हैं कि गेंद क्या करती है और उसके बाद रन चेज करना चाहते हैं। उम्मीद है कि बाद में पिच बैटिंग के लिए बेहतर हो जाएगी।”
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ”मैं आंकड़ों पर विश्वास नहीं करता। हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। पिछले कुछ मैचों के मुक़ाबले आज की पिच ज्यादा बेहतर लग रही है। आपको अपने प्रोसेस और एग्जीक्यूशन में निरंतरता लानी होगी। अब टूर्नामेंट समापन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अपना ए गेम लाना जरूरी है।
गुजरात की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अरशद ख़ान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और ग्लेन फिलिप्स।
एसआरएच की प्लेइंग XI : अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे।
इम्पैक्ट सब : ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल और हर्ष दुबे।
