ग्वालियर में हल्की बारिश, संभाग में अगले दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट

ग्वालियर: ग्वालियर शहर में आज दोपहर हल्की बारिश हुई लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार ग्वालियर- चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

आज कुछ इलाकों में शाम तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट कल रात ही जारी कर दिया गया था। अभी तक मध्यप्रदेश में 28 इंच बारिश हो चुकी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश भारी तबाही मचा चुकी है।

Next Post

दुर्घटना में 6 मवेशियों की मौत

Sun Aug 3 , 2025
सिवनी: जिले के धूमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्यमार्ग 34 पर एक दुर्घटना में 6 मवेशियों की मौत हो गई। रात के समय वाहन ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद […]

You May Like

Play sound