उदयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के तहत जूडो प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर, (वार्ता) उदयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के तहत आयोजित जूडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष के निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और पदकों के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पुरुष वर्ग में 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग श्रेणी के मुकाबले हुए।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि पुरुष वर्ग (100 किग्रा से अधिक) श्रेणी में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाडा (एलपीयू) के ऋतिक कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चंडीगढ विश्वविद्यालय (सीयू) के यश रजत पदक विजेता रहे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब (जीएनडीयू) के रोहित और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के यश तंवर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

समापन समारोह में अतिथियों ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से युवाओं को मंच और प्रेरणा दोनों मिलती है। उदयपुर ने खेलों के उत्कृष्ट आयोजन और अनुशासनात्मक व्यवस्था से एक बार फिर अपनी क्षमता सिद्ध की है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच शनिवार से शुरू होगा।

 

Next Post

आंगनवाड़ी तथा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की कंट्रोल रूम से होगी नियमित मॉनिटरिंग

Sat Nov 29 , 2025
आलीराजपुर: जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित संचालन और पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर के आदेश के अनुसार जिला कार्यालय में […]

You May Like

Play sound