आंगनवाड़ी तथा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की कंट्रोल रूम से होगी नियमित मॉनिटरिंग

oppo_0

आलीराजपुर: जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित संचालन और पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर के आदेश के अनुसार जिला कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री मुकेश डावर, प्रबंधक लोक सेवा केंद्र द्वारा प्रतिदिन कम से कम 10 आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों की मॉनिटरिंग की जाएगी। यह मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम में उपलब्ध अनुबंधित संलग्न कर्मचारी के माध्यम से की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के खुलने, दर्ज बच्चों की संख्या तथा बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार और मध्यान्ह भोजन वितरण की जानकारी संकलित की जाएगी। उक्त संबंधित जानकारी प्रबंधक लोक सेवा केंद्र द्वारा अधीनस्थ शासकीय सेवकों से प्राप्त कर कंट्रोल रूम में दर्ज की जाएगी।कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Next Post

किसान काशीराम बने सुपर सीडर के चौथे लाभार्थी

Sat Nov 29 , 2025
छतरपुर। जिले में कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाते हुए स्मार्ट सीड ड्रिल, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए 135 किसानों के प्रकरण पंजीकृत किए गए थे। इसी अभियान का परिणाम है […]

You May Like