खदान में नहाने गए दो किशोर डूबे दोस्तों की आंखों के सामने घटा हादसा

इंदौर. बाणगंगा इलाके की रेवती रेंज स्थित गिट्टी खदान के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां पानी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए. घटना में 14 वर्षीय शिवराज और प्रिंस की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार चार दोस्त खदान पर नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान शिवराज और प्रिंस पानी की गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल सके. उनके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को खबर दी. सूचना पर बाणगंगा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर, घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खदानों में जमा पानी में अक्सर बच्चे नहाने चले जाते हैं, जिस कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस ने खदान के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कही है.

Next Post

बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र की लूट 

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र की लूट की घटना हुई. बाइक सवार बदमाश ने 65 वर्षीय माधवी कौरव के गले से मंगलसूत्र की खींच लिया. माधवी ने जब तक शोर मचाया और लोग जमा हुए तब तक बदमाश दूर जा चुका था. आरोपी […]

You May Like