भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दूबे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कभी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आम्रपाली की किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई।
भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और सुपरहिट फिल्मों के दम पर उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली आज यानी 11 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उस लड़की की कहानी, जो कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड तक ले आई।
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता शैलेश दूबे और माता उषा दूबे हैं। बचपन से ही आम्रपाली पढ़ाई में तेज थीं, इसी वजह से परिवार चाहता था कि वह डॉक्टर बनें। इस सपने को पूरा करने के लिए आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब कॉलेज में टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ के ऑडिशन चल रहे थे।
