
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में प्रशासनिक भवन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स एंड टीसीबी-मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) रूपेश तैलंग ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी।
समारोह में डॉ. पॉमिला सचदेव, सीएमएस एवं हेड-मेडिकल, राजुल अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (टीआरएक्स), हरिशंकर राठौर, अधिकारी (एफडीएक्स) सहित 13 सुपरवाइजरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
अपने संबोधन में रूपेश तैलंग ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने और सेवानिवृत्ति जीवन का भरपूर आनंद लेने की कामना की। उन्होंने बीएचईएल के प्रति उनके योगदान, समर्पण और दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की।
समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक क्षणों से सराबोर रहा।
