वार्ड क्रमांक 1 में बनने वाली सड़क भी यादगार रहेगी: यादव

बागली। वैसे तो बागली नगर में नई परिषद के कार्यकाल में सड़क संबंधी कई कार्य हुए हैं। कुछ सड़क निर्माण वर्षों पूर्व से ही लगभग तीसरी पीढ़ी के पूर्व से ही मार्ग अवरुद्ध निर्माण के साए में रहने से अपना अस्तित्व खो चुके थे । यह सड़क वार्ड क्रमांक एक के रहवासियों के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त सुविधा का साधन साबित होगी कई बार बागली नगर के मुख्य मार्ग पर हाट बाजार या अन्य समारोह के चलते जटाशंकर जाने का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। ऐसी स्थिति में जटाशंकर तीर्थ पर जाने के लिए कोई विकल्प नहीं रहता इसी के मद्दे नजर पुरानी पतली सी गली को लगभग 3.5 मी चोड़ी करते हुए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा 220 मी मार्ग बनने छतरपुरा नयापुरा ओर शंकर मंदिर मार्ग पर रहने वाले बागली निवासियों के लिए जटाशंकर मार्ग सीधा और सरल हो जाएगा इसके साथ ही इस बस्ती में मकान की कीमत बढ़ाने के साथ-साथ कुछ लोगों को अपने व्यवसाय शुरू करने में सुविधा मिलेगी इस सड़क के किनारे निजी अस्पताल होने के चलते कई बार मरीजों को लंबा चक्कर लगाने के साथ-साथ परेशानी महसूस होती थी अब वह भी दूर हो जाएगी बागली नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव ने इस रोड को महत्वपूर्ण मार्ग का दर्जा देते हुए कहा कि जिस वार्ड में सिर्फ कच्ची गलियां और पानी की नालियां दिखाई देती थी। उस वार्ड में इसका निर्माण प्रगति की पहचान बनेगा वार्ड 1 से जुड़े पार्षद अमित धूलिया ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को नगर परिषद की ओर से चली कार्रवाई में मार्ग में आने वाले कुछ अवरुद्ध निर्माण सभी रह वासियों की सहमति से हटाए गए हैं। कुछ ही दिनों में सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा

Next Post

जघन्य एवं चिन्हित अपराधों की समीक्षा, कलेक्टर द्वारा दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

Mon Aug 24 , 2026
पांढुरना, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जघन्य एवं चिन्हित अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जिले में दर्ज जघन्य एवं चिन्हित अपराधों से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अभियोजन […]

You May Like